रविवार, 26 जुलाई 2009

अब अगर आप कभी अमेरिका के टेक्सास राज्य गए तो वहां की राजधानी होस्टन में आपको पटना के महावीर मंदिर का दर्शन होगा । चौंकिए मत , ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अमेरिका में बनने वाले पहला हनुमान मंदिर ठीक पटना के महावीर मंदिर की तरह ही होगा । इसके लिए दोनों देशों के मंदिर समिति के लोग एक दूसरे के संपर्क में है ।

अमेरिका के टेक्सास राज्य में रहने वाले बिहार या आस पास के प्रांत के लोग पटना के महावीर मंदिर की तरह ही एक मंदिर होस्टन में बनाने में जुटे है । टेक्सास में वैसे तो लाखों भारतीय रहते है लेकिन बिहार और इसके आस पास के लोगों की संख्या भी करीब एक लाख के है । नार्थ अमेरिका मंदिर निर्माण समिति से महावीर मंदिर समिति को आए पत्र के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए करीब दस करोड रु0 खर्च किए जाने की योजना है जिसके लिए पटना से मंदिर से जुडे कई लोग होस्टन भी जाएंगे ।

पटना जंक्शन के ठीक सामने का स्थित यह मंदिर करीब तीन सौ साल पुराना है और 1983 से 1985 के बीच इस मंदिर को नया रुप दिया गया । भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी किशोर कुणाल की इसमें अहम भूमिका रही है । किशोर कुणाल कहते है कि अमेरिका में वैसे तो कई मंदिरों में हनुमान जी की मुर्ति है लेकिन यह पहला मंदिर होगा जो सिर्फ हनुमान जी के लिए बनेगा । दूसरी तरफ अमेरिका के मंदिर निर्माण समिति ने पटना के ही महावीर मंदिर से पुजारी की भी मांग की है जिससे पटना के पुजारी अमेरिका की यात्रा की बात सुनकर उत्साहित है ।


सनातन धर्म को वैसे तो दुनिया भर में सम्मान की नजरों से देखा जाता है लेकिन धर्मांवलंबियों के विश्वास है कि मंदिरों के विस्तार से अनुयायियों खुश होंगे ही साथ ही अपनी संस्कृति की रक्षा भी हो सकेगी ।

5 टिप्‍पणियां:

  1. आप हिन्दी में लिखते हैं. अच्छा लगता है. मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ http://www.janbharat.in

    जवाब देंहटाएं
  2. yahi to hamare desh ki khasiyat hai .main bhi patna ki hoon isliye is khabar se garv mahsoos kar rahi hoon .swagat hai aapka .

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्‍दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्‍दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्‍त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

    जवाब देंहटाएं
  4. आप की रचना प्रशंसा के योग्य है . आशा है आप अपने विचारो से हिंदी जगत को बहुत आगे ले जायंगे
    लिखते रहिये
    चिटठा जगत मे आप का स्वागत है
    गार्गी

    जवाब देंहटाएं