बुधवार, 15 जुलाई 2009
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर , बिहार में राजग विधायकों ने राजभवन मार्च किया । वैसे मार्च सिर्फ बातों में ही रहा क्योंकि सभी विधायक मार्च सिर्फ नाम का किए , विधानसभा में फोटो खिंचवाया और अपनी अपनी गाडी से राजभवन आए फिर मार्च के लिए एकजुट हुए और दावा किया कि पैदल मार्च किए । इंतहा यह कि बिहार सरकार विशेष राज्य के दर्जा के लिए लालयित जरुर रहती है लेकिन एक भी मंत्री इस तथाकथित मार्च में शामिल नहीं हुए ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें